कानपुर। हिमायल क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने उत्तर भारत में  जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो आज भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर बदली छाई रह सकती है और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भी माैसम बिगड़ा रहेगा

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी आज माैसम बिगड़ा रहेगा। भारतीय माैसम वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमी युक्त हवाओं की वजह से पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज कुछ धूल भरी आंधी काफी तेज चलेंगी।  कई जगहों पर बिजली के साथ बादल भी गरजेंगे।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बढ़ेगी गर्मी

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में भी धूल भरी हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी माैसम बदला रहेगा। यहां अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इससे तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

 

National News inextlive from India News Desk