JAMSHEDPUR: प्रचंड गर्मी से कुदरत शहरवासियों को राहत देने वाली है। आने वाले सप्ताह में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 13 से 17 मई तक शहर में रोज बारिश होगी। शुक्रवार को सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान बादलों से ढंक गया। हवा बही और शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। लौहनगरी के ्आसमान में बादल छाने के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

चलेगी आंधी भी

मौसम विभाग के अनुसार शहर में 13 मई को आठ मिमी, 14 को 20 मिमी, 15 को 10 मिमी, 16 को 14 मिमी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना है। शहर का तापमान गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस घटा है।

मैक्सिमम टेंपरेचर 36.6 डिग्री सेल्यिस

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभागीय पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को शहर में बादल छाया रहेगा।