कानपुर। देश में आज माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। इन दिनों पूर्वोत्तर भारत में माैसम का मिजाज बिगड़ा है। कल भी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में तेज आंधी और गरज के साथ छीटे पड़ें। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भी धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कुछ जगहों पर गरज के साथ छीटें पड़ने की भी संभावना है।

तेज हवाओं संग छिटपुट बारिश हो सकती
वहीं आज बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं संग छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश व केरल में अलग-अलग जगहों पर आंधी चलने के साथ आसार है। इसके अलावा दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों में हीट वेव (गर्म हवाएं) चलेंगी। उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में अगले 4 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। वहीं दक्षिण प्रायद्वीप और उससे सटे मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव होगा।

 

National News inextlive from India News Desk