कानपुर। देश में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप की तपिश से लोग बेहाल हैं। उत्तर भारत की बात करें तो यहां आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में लू का कहर बरपेगा। मराठावाड़ा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी लोग लू की वजह से बेहाल रहेंगे। वहीं  दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र में भी लू काफी तेज चलेगी। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो कुछ राज्यों में अगले 3 से 4 दिन तक लू का असर रहेगा।

गरज के साथ बाैछारें पड़ने की भी आशंका

आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। गरज के साथ बाैछारें पड़ने की भी आशंका हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलेंगी। वहीं आज तमिलनाडु, पुदुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ हवाएं चलेंगी। वहीं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk