कानपुर। आज उत्तर पश्चिम भारत व में भी माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। उत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज दोपहर और शाम को आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे तक यहां ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। 

माैसम : दिल्ली-यूपी में आंधी तो एमपी में चलेगी लू

बिहार व पश्चिम बंगाल में हवाएं तेज चलेंगी

वहीं आज पश्चिम राजस्थान में कुछ हिस्सों में लू काफी तेज चलेगी। मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी आज लू का कहर रहेगा। इसके अलावा पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार व पश्चिम बंगाल में हवाएं तेज चलेंगी। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम बंगाल व बिहार में हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। कुछ इलाकों में बादल भी गरज सकते हैं।

माैसम : दिल्ली-यूपी में आंधी तो एमपी में चलेगी लू

उत्तर पश्चिम भारत में तेजी से बढ़ेगा तापमान

वहीं अाने वाले 48 घंटों में पूर्वोत्तर भारत में माैसम बिगड़ा रहेगा। सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भी हवाएं काफी तेज चलेंगी। वहीं तापमान की बात करें तो पूर्वी, मध्य भारत व उत्तर पश्चिम भारत में इन दिनों तापमान बढ़ रहा है और गर्मी से लोग बेहाल हैं। भारतीय माैसम विभाग की मानें तो इन जगहों पर अगले दो दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा।

National News inextlive from India News Desk