कानपुर। आज देश के अलग-अलग हिस्साें में माैसम का मिजाज काफी अलग रहेगा। देश के कई राज्यों में लोगों का गर्मी से व लू से बुरा हाल रहेगा। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज लू की वजह से लोग बेहाल रहेंगे। इतना ही नहीं अगले 4-5 दिन तक तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में लू के थपेड़े पड़ने के आसार हैं।

हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से होगी
आज तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक में हवाएं तेज चलेंगी। यहा हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से होगी। इसके अलावा तेलंगाना में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलेंगी। आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की आशंका हैं। वहीं उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर और उत्तर गुजरात तट पर भी हवाएं 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस दाैरान मछुआरों को इन इलाकों में प्रवेश न करने की सलाह दी है।

National News inextlive from India News Desk