कानपुर। देश में इन दिनों माैसम का मिजाज बदला-बदला है। गर्मी का प्रकोप बढने के साथ ही तापमान का पारा भी चढ़ रहा है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में लू चलनी भी शुरु हो गई है। भारतीय माैसम विभाग के पुर्वानुमानों के मुताबिक सप्ताह के आखिरी तक कहीं लू तो कहीं अंधड़ की वजह से लोग बेहाल रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और आंध प्रदेश में आने वाले दो से तीन तक लू चलेगी।

 

यूपी-बिहार व दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगा अंधड़

वहीं आज भी पश्चिम राजस्थान, पूर्वी यूपी, बिहार, विदर्भ, मराठावाड़ा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में लू चलेगी। गर्म हवाएं झुलसा देने वाली होगी। इससे लोगों को परेशानी होगी। कल की तरह आज भी राजस्थान, दक्षिणी यूपी, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।

 इन राज्यों में आज से अगले 2 दिनों में बढ़ेगा तापमान

माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से अगले 2 दिनों में पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा व उत्तर-पश्चिम के राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। वहीं गुजरात का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस  गिरने की संभावना है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं है।

National News inextlive from India News Desk