कानपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज रात से उत्तर पश्चिम भारत प्रभावित होगा। इसकी वजह से हिमालय के पश्चिम भाग में भारी बारिश होने के संभावना  है। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के चलने व ओले गिरने के आसार है। जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड में भी हवाएं काफी तेज चलेंगी।

आज सबसे ज्यादा बुरा हाल राजस्थान का होने सकता

इसके अलावा 2 से 3 दिनों के दाैरान मैदानी इलाकों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हवाएं भी काफी तेज चलेंगी और बाैछार पड़ सकती है। वहीं आज सबसे ज्यादा बुरा हाल राजस्थान का होने की संभावना है। यहां अलग-अलग स्थानों पर धूल के गुब्बार उठेंगे।

हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी

माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज राजस्थान में हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। पिछले दो दिन से यहां हवाएं चल रही हैं। वहीं लू की बात करें तो विदर्भ और तेलंगाना में लू की वजह से लोग बेहाल रहेंगे। विदर्भ में बीते चार दिनों से लू का कहर बरपने के साथ आसमान से आग बरस रही है।

National News inextlive from India News Desk