कानपुर। देश में इन दिनों उत्तर भारत व पूर्वी भारत के अधिकांश इलाकों में अासमान से आग बरस रही है। कहीं चिलचिलाती धूप और तो कहीं लू से लोग बेहाल हो रहे हैं। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक कल की तरह आज भी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और यूपी में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश व ओलों की आंशका

वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल में भी हवाएं तेज चलेंगी। गरज-चमक के साथ बाैछारे पड़ेंगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां कुछ जगहों तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आंशका है। राजस्थान, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली गरज व चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

अगले 24 घंटे तक इन राज्यों में लोग लू से बेहाल रहेंगे

लू की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोग लू से बेहाल रहेंगे। इसके अलावा पूर्वी यूपी, पश्चिम राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना में भी लू का कहर बरपेगा। माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो एमपी में भी अगले 24 घंटे तक लू की वजह से लोग बेहाल रहेंगे। अंधड़ चलने की आशंका है।

पूर्वोत्तर व दक्षिण में भी माैसम का मिजाज बदला-बदला

वहीं पूर्वोत्तर व दक्षिण में भी माैसम का मिजाज बदला रहेगा। आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु , पुदुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,  नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अंधड़ चलने की संभावना है। यहां हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलेंगी। इसके अलावा कई जगहों पर बादल छाए रहने के अासार हैं।

National News inextlive from India News Desk