कानपुर। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आज धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। यहां हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने वाली है। छत्तीसगढ़ , बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। वहीं सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी आज कई इलाके बारिश से सराबोर रह सकते हैं। भारतीय माैसम विभाग की मानें ताे यहां अगले अगले 2 दिनों तक ऐसे ही हालात रहेंगे।

यहां भी माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा

वहीं उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज भी आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय माैसम विज्ञाग की मानें तो यहां अगले तीन दिन अभी ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। वहीं इन राज्यों में बीते कई दिनों से चल रही लू की गति आज काफी कम रहेगी। इसके अलावा दक्षिण की बात करें तो यहां भी माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। तेलंगाना, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आंधी चलेगी।

उत्तर भारत में आंधी तूफान ने कहर बरपाया

बीते 48 घंटे की बात करें तो पूर्वी व उत्तर भारत के राज्यों में आंधी तूफान ने कहर बरपाया है। कल भी पश्चिम बंगाल में आंधी चली। यहां अलग-अलग स्थानों पर हवाओं की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में, उत्तर राजस्थान व हरियाणा में भी आंधी आई। उत्तराखंड में ओले भी गिरे। शुक्रवार की शाम को भी अचानक आसमान में धूल का गुबार छाने के बाद लोग दहशत में आ गए थे। यहां आंधी की अधिकतम रफ्तार 76 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी।

National News inextlive from India News Desk