कानपुर। उत्तर भारत, मध्य और पश्चिम भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर के पहाड़ी इलाकों में बीते एक सप्ताह से बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड से बुरा हाल है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक कहीं लोग शीत लहर तो कहीं पाले से स्थितियां गंभीर बनी हैं। वहीं मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में आज तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।  

आज जानें कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आज पंजाब, दक्षिण छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में आज भी घना कोहरा रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की भी आशंका है। इसके अलावा आज पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र , कच्छ में भी आज कुछ स्थानों पर शीत लहर चलेगी। हवाओं की वजह ठंड से बुरा हाल रहेगा। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कुछ स्थानों में बीते दिनों की तरह आज भी पाला पड़ेगा।

National News inextlive from India News Desk