तापमान सामान्य से कम रहेगा

देश की राजधानी दिल्ली आज में मानसून के आने की पूरी संभावना है। आज सुबह से ही यहां के मौसम का रुख काफी बदला बदला सा है। दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के पूरे क्षेत्र में सुबह से बादल छाए हुए हैं।हवाओं की गति भी काफी तेज है। पूर्वी हवाओं के झोंके रुक रुक कर काफी तेजी से आ रहे हैं। ऐसे में पूर्वी हवाओं में बदलाव के चलते दिल्ली के मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून के दस्तक देने की देने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम वैज्ञानिक बीपी यादव  का कहना है कि आज यहां का तापमान सामान्य से कम रहेगा। इसके अलावा उनका कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

आद्र्रता का स्तर 70% से अधिक

इतना ही नहीं इस दौरान मौसम विभाग ने काफी हद तक संभावना जताई है कि पूरे देश में काफी बारिश होगी लेकिन उत्तर भारत में बारिश सामान्य से कम होगी। उत्तर भारत में जहां 85%तक बारिश होने की संभावना है वहीं, भारत के दूसरे हिस्सो में 90 से 92% तक बारिश होने की उम्मीद है। वहीं ऐसे में दिल्ली मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज आने वाला मानसून प्री मानसून होगा और इसके आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बताते चलें कि इधर काफी दिनों से मौसम के तल्ख तेवरों से दिल्ली वालों का बुरा हाल था, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में कल शनिवार से ही मौसम का रुख बदलने लगा था। कल वहां की हवा में आद्र्रता का स्तर 70% से अधिक रहा। वहीं मौसम के बदलते रुख से लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान दिखी।

Hindi News from India News Desk

National News inextlive from India News Desk