RANCHI : जिस मौसम के लिए रांची पूरे देश में जानी जाती है, कुछ वैसा ही नजारा वेडनसडे को दिखा। सुबह से दोपहर एक बजे तक चिलचिलाती धूप से परेशान रांचीआइट्स को कूल-कूल का अहसास हुआ, जब आसमान में अचानक बादल छा गए और ठंडी हवा भी चली। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, नार्वेस्टर की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है।

नार्वेस्टर है बदलाव की वजह

आईएमडी रांची के सहायक मौसम विज्ञानी एई कुजूर ने बताया कि वेडनसडे की दोपहर से मौसम में जो बदलाव आया है उसकी वजह नार्वेस्टर है। टेंपरेचर बढ़ने की वजह से लोकल लेवल पर जो सिस्टम बना है, उस वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और गरज के साथ बारिश हुई है। बिरसा एगीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ए वदूद के मुताबिक, जब भी रांची में टेंपरेचर चढ़ता है, वेपोराइजेशन की वजह से बादल बननी शुरू हो जाती है। वेडनसडे को भी इसी वजह से लो एंड मीडिएम लेवल के बादल बने और मौसम थोड़ा ठंडा हुआ है।

आसमान में रहेंगे आंशिक बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों के रांची के मौसम को जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक, थर्सडे को आसमान में आंशिक बादल के साथ थंडरी डेवलपमेंट की भी संभावना है। वेडनेसडे को रांची मैक्सिमम टेंपरेचर फ्भ्.म् डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंपरेचर ख्क्.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल टेंपरेचर से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।