- आज से कम हो जाएगा बारिश का जोर

- कुछ दिन उमसभरी गर्मी के आसार

DEHRADUN : दो दिन हुई बारिश को हो सकता है कुछ दूनाइट्स मानसून की बारिश मान रहे हों, लेकिन ऐसा नहीं है। फिलहाल ये मानसून पूर्व की बारिश थी और बुधवार से यह बारिश नहीं होगी या बहुत कम होगी। अब अगले भ् या म् दिन तक दूनाइट्स को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मानसून अभी बिहार में

इस बार मानसून के समय से पहले दून पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी। दून में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि ख्क् जून है। इस बार शुरुआती दौर में मानसून ने जो तेजी पकड़ी थी, उसे देखकर मौसम विभाग ने उम्मीद जताई थी कि मानसून एक सप्ताह पहले दून पहुंच सकता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मानसून बहुत धीमा हो गया और अभी तक बिहार के आसपास ही ठहरा हुआ है।

अब ख्म् के बाद ही बारिश संभव

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल मानसून की प्रगति बहुत धीमी है और ऐसी स्थिति में अब दून में ख्म् जून अथवा उसके बाद ही मानसून के पहुंचने की संभावना बन रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मानसून के लेट होने का यह मतलब नहीं कि बारिश कम होगी।