-गर्मी की वजह से परेशान रहे दूनाइट्स

- आसमान में आंशिक रूप से छाए हुए हैं बादल

-उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में वर्षा के आसार

DEHRADUN: मौसम के बदले हुए करवट के चलते दून में पारा अपने तेवर दिखाने लगा है। न्यूनतम टेम्प्रेचर के ऊपर चढ़ने की वजह से दोपहर के समय दूनाइट्स ने खासी बैचेनी का अहसास किया। गर्मी का ही आलम रहा कि दो कदम चलने के बाद ही लोगों का गला सूखने लगा। हालांकि दोपहर के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए।

अधिकतम पारा गिरा, न्यूनतम चढ़ा

सोमवार के दिन अधिकतम टेम्प्रेचर में हल्की सी गिरावट रही। दिन का पारा फ्ब्.म् डिग्री पर ही थमा रहा। जबकि यही पारा फ्भ् पार जाकर अपनी गर्मी का खासा अहसास भी दूनाइट्स को करा चुका है। रविवार के दिन के पारे की बात करें तो लोगों ने इसे फ्भ् डिग्री पार रीयल फील किया था। उधर, न्यूनतम टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम पारा ख्क्.ब् डिग्री तक जा पहुंचा है। इसी न्यूनतम पारे की ऊपर चढ़ने की वजह से ही सोमवार दोपहर के समय लोग मारे गर्मी के व्याकुल रहे।

आज बढ़ने की संभावना

उधर, मौसम विभाग की ओर से जारी पुर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार का अधिकतम पारा फ्भ् डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम पारे में गिरावट रहने के आसार व्यक्त किए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम पारा ख्0 डिग्री तक आ सकता है।

कुछ जिलों में वर्षा और बर्फबारी भी

उधर कुछ स्थानों पर आंशिक बादलों के छाए रहने की भी संभावना व्यक्त की गयी है। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल बने रहने के आसार बताए गए हैं। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में वर्षा और हल्की-फुल्की बर्फबारी भी हो सकती है। खासतौर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में वर्षा और मामूली बर्फ पड़ने की संभावना से मौसम विभाग ने इंकार नहीं किया है।