- पारा सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक हुआ रिकॉर्ड, बारिश संभव

BAREILLY:

सैटरडे अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पारा मौसम विभाग की संभावनाओं के अनुसार 44 डिग्री तक जा पहुंचा। जिससे शहरवासी दिन भर तपते रहे। वहीं, बरस रही 'आग' से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना वेदर एक्सपर्ट ने नहीं जताई है। उनके मुताबिक आगामी दो दिनों तक पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड होगा। हालांकि उन्होंने 72 घंटे बाद शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेस हावी होने की संभावना भी जताई है। सैटरडे को टेम्प्रेचर मैक्सिमम 44 डिग्री और मिनिमम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉडर्1 हुआ।

हवाओं ने बढ़ा दिया 'पारा'

तापमान लगातार चढ़ाव की राह पकड़े हुए है। सैटरडे को सूर्योदय के साथ ही तल्खी बढ़ने लगी। दोपहर में लू चलने लगी। नंगे पांव और बगैर हेलमेट सफर कर रहे लोगों को जलन का अहसास हुआ। महज 24 घंटे में तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई। वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा के मुताबिक पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से हवा चलने की वजह से पारा में बढ़त हुई। वहीं, शाम को पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलने से मिनिमम में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। नमी का स्तर 30 से 47 परसेंट रिकॉडर्1 हुआ।

यूं रहा मौसम का मिजाज

गर्म हवा का वार, आसमान से बरसती आग ने जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया। सड़कों या छतों पर नंगे पाव चलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर कोई छांव की तलाश में तो कोई दो बूंद से गला तर करता हुआ दिखाई दिया। बदन पसीने-पसीने हो गया। गर्मी का यह दंश शाम तक चला। सूर्यास्त के बाद जब रात गहराई तब लोगों को हल्की राहत नसीब हुई। मौसम विज्ञानी डॉ। जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी मौसम का तल्ख तेवर कम नहीं होने वाला है। करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा लू का अहसास करा रही है। बारिश हुई तो लोगों को दो दिन तक राहत नसीब होगी, फिर उमस कहर बरपाएगी।