कानपुर। बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर की ओर से चलने वाली तेज हवाओं की वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल के तटीय इलाके और लक्षद्वीप में बारिश होगी। तेज समुद्री हवाओं को बिगड़े हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। अरब सागर से चलने वाली तेज हवाओं से महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाके चपेट में रहेंगे।

उत्तर भारत में बारिश और कोहरे से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर, उत्तर भारत का मैदानी इलाका और पूर्वी भारत के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ स्थानों पर धुंध छाई रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश घने चेहरे की चपेट में रहेंगे। तापमान में गिरावट होने की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। कोहरे और धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी। कोहरे वाले इलाकों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहेगी।

National News inextlive from India News Desk