ऐसी बताते हैं परंपरा
जानकारों की मानें तो फिजी में शादी करने के लिए लड़के को एक बहुत बड़ी परंपरा निभानी पड़ती है। इसके मुताबिक यहां शादी करने से पहले लड़के को दुल्हन के पिता के लिए व्हेल मछली का दांत लाना पड़ता है। इस परंपरा का पालन करने के लिए लड़के को समंदर की गहराई में जाना पड़ता है। बताया जाता है कि दुनिया की सबसे बड़ी व्हेल मछली समंदर की सबसे ज्यादा गहराई में रहती है।

पढ़ें इसे भी : कूड़ेदान से मिला जीती हुई 55 लाख रुपये की लॉटरी का टिकट

ऐसी है मान्यता
फिजी में शादी के लिए ये परंपरा बरसों पुरानी है। यहां इस परंपरा को लोग तबुआ के नाम से जानते हैं। यहां रहने वाले लोगों को ऐसा मानना है कि शादी के समय ये परंपरा इस बात का प्रतीक है कि लड़का वाकई संपन्न परिवार से है। इसके साथ ही लड़के के प्यार की सच्चाई समदंर की गहराई से नापी जाती है। वो जितने गहरे पानी में जाकर व्हेल मछली का दांत लेकर आएगा, उसका मतलब होगा कि लड़की को भी वो दिल की उतनी गहराई से प्यार करता है।

पढ़ें इसे भी : घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ भूत, देखें वीडियो

शादी करने के लिए यहां दूल्‍हे को टकराना पड़ता है दुनिया की सबसे बड़ी व्‍हेल मछली से

धूमधाम के साथ पूरी की जाती है परंपरा
इस परंपरा के बारे में जानकार बताते हैं कि इसे यहां काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां इस तरह की शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। अब आप जरा सोचिए कि पानी की गहराई में जाकर दुनिया की सबसे बड़ी मछली का दांत तोड़कर लाना कितना बड़ा जोखिम का काम हो सकता है। इसके बावजूद जानकारों का कहना है कि इसको यहां धूमधाम के साथ पूरा किया जाता है। सिर्फ यही नहीं कहते हैं कि इस परंपरा के नाम पर फिजी को दूर-दूर तक लोग जानते हैं।     

पढ़ें इसे भी : 9 करोड़ की है इस लड़की की जीभ

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk