वेश गोल्ड और प्लैटिनम का रिंग

विंडसोर (पीटीआई)। ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल की शादी इंग्लैंड के विंडसर कैसल में हुई। इस दौरान वहां कई बड़े मेहमान मौजूद रहे। शादी के दौरान मेगन वेल्श गोल्ड से बनी रंग पहनी हुई नजर आईं। बता दें कि रॉयल दुल्हन को यह रिंग महारानी एलिजाबेथ की ओर से गिफ्ट के रूप मिली है। केंसिंग्टन पैलेस ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल दोनों को महारानी की तरफ से एक-एक रिंग गिफ्ट किया गया है, प्रिंस हैरी का रिंग प्लैटिनम से बना है जबकि मर्केल का रिंग वेल्श गोल्ड से बनाया गया है।' गौरतलब ही कि प्रिंस हैरी ने नवंबर में अपनी सगाई के दौरान बताया था कि मर्केल को पीला सोना बहुत पसंद है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पैलेस की ओर से मर्केल को वेल्श गोल्ड से बनी रिंग गिफ्ट किया गया है।

प्रिंस हैरी को उपाधि

बता दें कि शनिवार को महारानी ने प्रिंस हैरी को Duke of Sussex, Earl of Dumbarton और Baron Kilkeel की उपाधियां दी, अब वे इसी पहचान से जानें जायेंगे। इसके बाद शाही परिवार के स्टेटमेंट में यह भी कहा गया कि इसी तरह मेगन मर्केल भी हैरी के साथ शादी के बाद The Duchess of Sussex के रूप में जानी जायेंगी। शादी बहुत ही धूम धाम से हुई, इसमें कुल 2,640 लोग आमंत्रित थे, जिसमें ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक थे। इसके बाद 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से थे। दो स्थानीय स्कूलों के सौ बच्चे शामिल थे। विंडसर कैसल और सेंट जॉर्ज चैपल समुदाय के 610 लोग और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले 530 लोग भी मौजूद थे। इसके अलावा शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त के साथ  मेगन की दोस्त और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल रहीं।

शाही परिवार ने जमकर किया खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक इस शाही शादी में प्रिंस हैरी के परिवार की ओर से जमकर पैसा खर्च किया गया। शाही परिवार के करीब 3.2 करोड़ पौंड यानी 312 करोड़ रुपये खर्च हुए। हालांकि इसमें सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस का खर्च शामिल नहीं है।

International News inextlive from World News Desk