- नेहरू नगर में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने गए थे विधायक

- नगर निगम जेई व ठेकेदार को लगाई फटकार

Meerut। नेहरू नगर में शहर विधायक डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी निरीक्षण के लिए निकले थे। विधायक कोटा और नगर निगम के नेहरू नगर में अनेक काम चल रहे हैं। नेहरू नगर में गली नंबर सात में लग रही टाइल्स को देखकर शहर विधायक बिफर पड़े। जेई व ठेकेदार को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।

टाइल्स लगने का काम रूका

नेहरू नगर गली नंबर सात में टाइल्स लगाने का काम रूक गया है। विधायक द्वारा फटकार लगाने के बाद भी ठेकेदार ने वहीं टाइल्स और लाकर रख दी। जबकि विधायक डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रंगील टाइल्स लगाने के लिए कहा था।

नाला सफाई पर भी लगाई फटकार

नेहरू नगर के नाले में गंदगी देखकर शहर विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जल्द नालों की सफाई कराई जाए।

लोगों ने की शिकायत

सफाई को लेकर लोगों ने विधायक से शिकायत भी की। कहा कि नालों की सफाई कर सफाई कर्मचारी सिल्ट सड़क पर ही डाल देते हैं। जिससे बाद में वह सिल्ट दोबारा से नालों में पहुंच जाती है।