धूमधाम से मनाया गया पश्चिम बंगाल के गवर्नर पं। केशरीनाथ त्रिपाठी का 84वां जन्मदिन

ALLAHABAD: पश्चिम बंगाल के गवर्नर पं। केशरीनाथ त्रिपाठी का 84वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। पाटी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों ने उनके शतायु होने की कामना की। भारती परिषद प्रयाग की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडेमी में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। जिसमें परिषद द्वारा प्रकाशित श्री त्रिपाठी का काव्य संग्रह जख्मों का शबाव, प्रो। अभिराज मिश्रा का काव्य संग्रह मैं पुकारूं कि तुम दौड़ आया करो का विमोचन गवर्नर श्री त्रिपाठी ने किया। विमोचन समारोह के दौरान तीन दर्जन से अधिक साहित्यकारों व शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

सुंदरम गेस्ट हाउस में हुआ समारोह

गवर्नर पं। केशरीनाथ त्रिपाठी का जन्मदिन समारोह सुंदरम गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया। सांसद श्यामाचरण गुप्ता के मीडिया प्रभारी रजनीकांत श्रीवास्तव ने श्री त्रिपाठी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। एमएलसी डॉ। यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा नेता बब्बू राम द्विवेदी, रईस चंद्र शुक्ला, पदुम जायसवाल, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की।

गवर्नर ने किया तिरुपति बालाजी पुस्तक का विमोचन

तिरुमता तिरुपति देवस्थानम् धर्म संघ की ओर से पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के गवर्नर पं। केशरीनाथ त्रिपाठी ने सुंदरम गेस्ट हाउस में पूर्व पार्षद राजेश श्रीवास्तव द्वारा तिरुपति बालाजी पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन किया।