-बेहतर खिलाडि़यों को संघ ने दिया 5 हजार का इनाम

-झारखंड के लेबल-1 अंपायर के लिए एंथोनी विजय चयन

-अशोक जैन के नाम से होगा नॉक आउट टूर्नामेंट

CHAIBASA: पश्चिम सिंहभूम क्रिकेट एसोसिएशन की आम सभा शनिवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में हुई। बैठक में सालाना रिपार्ट प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय की जानकारी दी गई। इस संबंध में जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि ख्0क्ब्-क्भ् के वार्षिक खर्च करने बाद आमदनी में भ् लाख रुपये का मुनाफा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रीति दोदराजका को कार्यकारिणी की बैठक में एक वर्ष के लिए ओडिटर नियुक्त किया गया। इसके अलावा क्रिकेट मैदान के बाउंड्रीवाल व पें¨टग करने पर भी सहमति बनी। वहीं मिश्रीलाल जैन नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता को इस वर्ष अशोक कुमार जैन के नाम से जिला क्रिकेट एसोसिएशन आयोजित करेगा। इसमें लगभग क् लाख रुपया जिला क्रिकेट संघ खर्च करेगा।

सम्मान में होगा आयोजन

असीम कुमार ने कहा कि अशोक कुमार जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य के साथ ही क्रिकेट को हर प्रकार के मदद के लिए तैयार रहते थे। इसी को देखते हुए यह सम्मान में आयोजित किया जायेगा। महिला क्रिकेट को बढ़ाने के लिए स्कूल व कालेज स्तर की टीम तैयार होने पर जिला क्रिकेट संघ उसे अपने ओर से एक प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। बीते साल जिला के खिलाडि़यों ने इतना बेहतर प्रदर्शन किया था कि अंडर-ख्0 में जिला के ब् खिलाड़ी, अंडर-क्9 के भ् खिलाड़ी व महिला अंडर-क्9 के म् खिलाडि़यों का चयन किया गया है। इससे जिला क्रिकेट संघ के बेहतर गतिविधि को देखा जा सकता है। इसके अलावा संघ के कार्य से संतुष्ट होकर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने म् राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी भी दी है। आमसभा में निर्णय लिया गया कि अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मान दिया जाये। इसलिए सीनियर खिलाड़ी में अविनाश कुमार, अंडर-क्9 में कुमार सुरज, अंडर-क्ब् में उभरता हुआ सितारा प्रियांशु शेखर, महिला अंडर-क्9 की रश्मि गुडि़या व बीसीसीआइ की ओर से आयोजित झारखंड के लेबल-क् अंपायर के परीक्षा में ख्ब् जिला के चयन में पश्चिम सिंहभूम जिला के एंथोनी विजय का चयन किया गया। इन सभी को सम्मान स्वरूप भ् हजार रुपये नगद के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।