-ससुराल पक्ष से बहू पर लगे आरोप

-केस की जांच में जुटी पुलिस

ALLAHABAD: रिश्तों की गर्माहट धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। नैनी में एक महिला ने अपने ही ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। नैनी पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मायके चली गई थी बहू

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक आनंद नैनी सीयूडी कालोनी में रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे की शादी करछना की रहने वाली एक युवती के साथ किया था। शादी के बाद कुछ अनबन हुआ और उनकी बहू मायके चली गई। इस मामले में बहू पर कई आरोप -प्रत्यारोप लगे। अब बहू ने अपने ससुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी इज्जत लूटनी चाही और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस इस केस की जांच में जुट गई है।