बराक ओबामा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा रिटायर होने के बाद अपने बिलेनियर दोस्त रिचर्ड ब्रासनन के साथ मॉसकीटो आइलैंड पर छुट्टियां मना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ फ्रेंच पॉलीनेशियन आइसलैंड पर छुट्टियों का मजा लिया। वॉल स्ट्रीट फर्म ने ओबामा की स्पीच के लिए उन्हें कई हजार डॉलर पेड किया है।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

टोनी ब्लेयर
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री ऑफिस और आवास छोड़ने के बाद उन्होंने एक परामर्श केन्द्र खोला है। जहां लोगों को व्यवसाय से जुड़े परामर्श दिए जाते हैं। टोनी ब्लेयर की कंपनी ने कुछ राज्यों से करोड़ो डॉलर की डील की है। जिसके बाद वो उन्हें परामर्श दिया करेंगे।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

जॉन मेजर
जॉन मेजर पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। जॉन 2001 तक राजनीति में सक्रिय थे। राजनीति के साथ उन्हें क्रिकेट का भी शौक है। वो एक क्रिकेट क्लब के प्रेसीडेंट भी रह चुके हैं। उन्हें एमसीसीसी क्रिकेट क्लब के लिए भी सिलेक्ट किया गया था। ये क्रिकेट के नियम तय करती है।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

मार्गरेट थैचर
ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद एक कंपनी में जियोपॉलिटकल सलाहकार बन गईं थीं। उन्हें इस पद के लिए कंपनी ने अच्छी-खासी रकम अदा की थी। इसके साथ ही वो कंपनी के इवेंट के लिए स्पीच भी तैयार किया करती थीं। वो कॉलेज ऑफ विलियम एंड मैरी की चॉंसलर भी थीं। वो यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम की भी चांसलर रहीं।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

बिल क्लिंटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद पब्लिक लाइफ जीना शुरु किया। वो स्पीच देते हैं। चेरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं। उन्होंने 2008 में और 2016 में अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन को भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सपोर्ट किया था। हाल ही में उन्होंने एक किताब लिखी है जिसका नाम है द प्रेसीडेंट इज मिसिंग। ये किताब उन्होंने जेम्स पीटर्सन के साथ मिलकर लिखी है।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

जॉर्ज बुश
जॉर्ज डब्लू बुश पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। बुश को पेंटिंग करने का शौक है। वो स्कैच और पोट्रेट भी बनाते हैं। उन्होंने अपने ब्रश से व्लादमीर पुतिन, टोनी ब्लेयर, एंजेला मार्केल, दलाई लामा की पोट्रेट बनाई है। उन्होंने एक किताब डिसीजन प्वाइंट भी लिखी है। ये किताब उनके राष्ट्रपति जीवन और व्हाइट हाउस में बिताए गए समय पर आधारित है।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

थियोडोर रूसवेल्ट
थियोडोर रूसवेल्ट पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद वो सबसे पहले एक अफ्रीकन सफारी गए थे। इस टूर में उन्होंने अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री न्यूयॉर्क के लिए जानवरों का शिकार किया था। वहां कुछ महीने गुजारने के बाद उन्होंने 11400 जानवरों की खालें एकत्र की थी। जिन्हें बाद में म्यूजियम में रखा गया।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

मिखाइल गोर्बाचेव
मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत यूनियन के पूर्व राष्ट्रपति हैं। मिखाइल गोर्बाचेव विम वेंडर्स की फिल्म फारावे सो क्लोत में नजर आए थे। वो पिज्जा हट और लुइस व्यूटन के एड में भी नजर आए थे। द डेली शो विद जॉन स्टूवर्ट के शो में भी मिखाइल गोर्बाचेव नजर आए थे। मिखाइल गोर्बाचेव ने राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद ओल्ड रसियन रोमंटिक एल्बम भी लॉन्च की थी।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

जोस मुजिका
उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोस मुजिका का नाम दुनिया के सबसे दयावान राष्ट्रपति के रुप में लिया जाता है। जोस अपने 90 प्रतिशत सैलेरी यानी 12000 डॉलर चैरिटी में दान कर दिया जाता है। ऑफिस छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के फार्म पर काम करना शुरु कर दिया। वो यहां पर अपनी पत्नी के साथ रहते भी हैं।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

थाक्सिन शिनावात्रा
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनावात्रा ने रिटायरमेंट के बाद मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब खरीद लिया। थाक्सिन शिनावात्रा ने अबू धाबी यूनाइटेड ग्रुप को इसे बेंच दिया। वो कंबोडिया की सरकार के लिए सलाहकार के तौर पर काम करते हैं। वो थाईलैंड की सरकार के लिए भी सलाह देने का काम करते हैं।
देखिए रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं दुनिया के मशहूर पॉलिटीशियन

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk