ये है अफ्रीकन गिलहरी
ये एक अफ्रीकन गिलहरी है। इस गिलहरी को जब बहुत तेज भूख लगी, तो इसने अपने लिए एक शिकार ढूंढा। इसको अपने सामने एक सांप दिखाई दिया। फिर क्या था, गिलहरी को कुछ भी नहीं सूझा और वो झपट पड़ी सांप के ऊपर। सांप को जैसे ही अपनी पूंछ पर दर्द का अहसास हुआ, वो तुरंत पलटा। पलटकर उसने उलटा गिलहरी पर झपटने की कोशिश की।

ऐसे हुई दोनों में जंग
गिलहरी ने सांप के हर एक वार का जवाब दिया। बार-बार खुद को बचाने के लिए सांप गिलहरी पर लपक रहा था। वहीं गिलहरी भी हार मानने वालों में से नहीं थी। वो भी सांप के वार पर तो दूर हो जाती, लेकिन फिर तुरंत उसपर लपकती। गिलहरी बार-बार अपने पैने दांतों से सांप को काटने की कोशिश कर रही थी। दोनों में लड़ाई और तेज होती जा रही थी। देखते ही देखते गिलहरी ने सांप के सिर पर वार कर दिया।

जब गिलहरी ने सांप पर किया अटैक,तो देखिए आगे हुआ क्‍या...

 


सांप ने मानी हार
सांप का सिर लहू-लुहान हो गया। आखिर में सांप को हार माननी ही पड़ी और जीत गई भूखी गिलहरी। अब तो आप मान गए न कि हर बार ये गिलहरी सिर्फ प्यारी नहीं होती। कई बार खतरनाक भी होती हैं। इसके पीछे कारण है कि कई गिलहरियां मांसाहारी भी होती हैं। ये अपना पेट भरने के लिए कीड़े-मकौड़े तक खा सकती हैं। ऐसी गिलहरियां काफी खतरनाक होती हैं।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk