प्रोफाइल पिक्चर एडिट कर गलत तरीके से कर रहे सर्कुलेट

अश्लील वीडियो बना कर फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर कर रहे वायरल

व्हाट्सएप्प ग्रुप से नंबर लेकर भेज रहे वल्गर टेक्स्ट और वीडियो

RANCHI: व्हाट्स एप्प जहां किसी के लिए वरदान साबित हुआ है, वहीं लड़कियों और महिलाओं के लिए यह मुसीबत भी बन गया है। पिछले दिनों सदर थाना में एक ऐसा मामला आया, जो गर्ल की अश्लील वीडियो बना कर व्हाट्सएप्प व फेसबुक पर वायरल करने का था। हालांकि व्हाट्सएप्प पर क्राइम की यह एक बानगी है, हकीकत यह है कि ऐसे आठ-दस केसेज थानों में मंथली में आ रहे हैं। महिला थाना पहुंचने के अलावा विक्टिम हेल्पलाइन के जरिए भी कंप्लेन कर रही हैं और अपनी आइडेंटिटी छिपाते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगा रही हैं। ऐसे में व्हाट्सएप्प सिर्फ वरदान ही नहीं, बल्कि अभिशाप भी बन गया है।

मंथली आ रहे 8-10 केसेज

महिला थाना में फेसबुक और व्हाट्स एप्प के जरिए छेड़खानी की हर महीने आठ-दस शिकायतें आ रही हैं। पिछले दो महीने से ऐसे केसेज काफी बढ़ गए हैं। अधिकतर लड़कियां थाना के हेल्प लाइन नंबर पर कंप्लेन कर रही हैं। जहां वो अपनी आइडेंटिटी छुपाए रखने की दरख्वास्त भी कर रही हैं। इनमें वर्किंग ग‌र्ल्स से लेकर स्कूल-कॉलेज जाने वाली टीनएज की लड़कियां भी शिकार बन रही हैं। जहां लड़कियों की तस्वीर एडिट कर न्यूड बनाकर ग्रुप में सर्कुलेट करते हुए उन्हें बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। वहीं, ग्रुप के जरिए बल्क श्ेायरिंग होने के कारण इनका नंबर अनजान लोगों के पास पहुंच जा रहा है, जो आसानी से लड़की का नाम और पता जानने के बाद उनसे दोस्ती का ऑफर कर रहे हैं। जब लड़की मना करती है, तब उनकी तस्वीर या नाम के साथ वल्गर टेक्स्ट सर्कुलेट करने का सिलसिला शुरू हो जा रहा है।

केस - 1

पोर्न वेबसाइट तक पहुंचा अश्लील वीडियो

कोकर की एक महिला और एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दिया गया है। यहां से यह वीडियो पोर्न वेबसाइट और फेसबुक पर भी शेयर किया गया है। पिछले कई दिनों से इन दोनों वीडियो को कई लोगों तक व्हाट्सएप्प के जरिए सर्कुलेट किया गया। जब महिला को भी उसके व्हाट्सएप्प पर उसी का यह वीडियो मिला, तो उसने सदर थाने में इसकी शिकायत की।

केस 2 -

गर्ल की डिस्प्ले पिक्चर एडिट कर ग्रुप में कर रहे सर्कुलेट

स्कूल में पढ़ने वाली एक टीनएजर लड़की ने महिला थाना में मौखिक रूप से शिकायत की है कि उसकी तस्वीर को गलत तरीके से व्हाट्सएप्प ग्रुप पर सर्कुलेट किया जा रहा है। लड़की की वही तस्वीर एडिट कर सर्कुलेट की जा रही, जिसे कुछ महीने पहले ही उसने डिस्प्ले पिक्चर में लगाया था।

केस 3 -

व्हाट्सएप्प ग्रुप से हटी, तो पर्सनली भेज रहे पोर्न वीडियोज

पिछले सप्ताह प्राइवेट बैंक में कार्यरत एक लड़की महिला थाना पहुंची। कहा कि कुछ दोस्तों ने पहले उसे व्हाट्सएप्प के एक ग्रुप में जोड़ा और बाद में उसमें पोर्न वीडियोज शेयर करने लगे। जब लड़की उस ग्रुप से एग्जीट हो गई, तो उसे पर्सनली पोर्न वीडियोज और टेक्स्ट भेजे जाने लगे। इस तरह ब्लॉक करने के बावजूद उसे अलग-अलग नंबरों से टेक्स्ट भेजे जा रहे हैं।

केस 4 -

व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिया नंबर और करने लगा परेशान

व्हाट्सएप्प ग्रुप के जरिए फोन नंबर मिलने के बाद कॉलेज की एक स्टूडेंट को लगातार ब्लैंक कॉल आने लगे। यहां तक की लड़की की तस्वीर और पता बताकर उसे धमकी भी दी जाने लगी। महिला थाना में लड़की ने डरते हुए खुद को बचाने की अपील की। थाना के जरिए धमकी देने वाले नंबर को ट्रेस किया गया। इसके बाद आरोपी ने कबूल किया कि लड़की का डिटेल्स और उसकी तस्वीर उसे व्हाट्सएप्प ग्रुप से मिली। इसके बाद वो उसे परेशान करने लगा।

महिला थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट और आइपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

साइबर क्राइम के तहत मामले को रखा जाता है।

कई बार क्राइम के नेचर को देखने के बाद एक्ट भी बदलता है, लेकिन आरोपी अगर लड़की को बदनाम करता है या उसके एमएमएस सर्कुलेट करता है या धमकी देता है, तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

-व्हाट्सएप्प पर भी सावधान रहने की जरूरत है।

-व्हाट्सएप्प के लिए प्राइवेट नंबर का यूज करें।

-यदि प्रोफेशनली व्हाट्सएप्प का यूज करना हो, तो अपने जानने वालों या क्लोज ग्रुप से ही अटैच हों।

-खासकर लड़कियां और महिलाएं अपनी प्राइवेसी सेटिंग का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि लास्ट सीन, प्रोफाइल पिक्चर और मैसेज सुरक्षित रखा जा सके।

-अपने प्रोफाइल पिक्चर को सिर्फ कॉंटैक्ट के लिए अवेलेबल रखें।

- अपने व्हाट्सएप्प नंबर को विश्वसनीय लोगों के बीच ही शेयर करें।

- अगर अनजान नंबर से वल्गर टेक्स्ट या इमेज आए, तो उसे तुरंत रिपोर्ट स्पैम या ब्लॉक करें।

-व्हाट्सएप्प के जरिए धमकी आए। कॉल या डिटेल्स के साथ छेड़खानी हो, तो संबंधित थाने में जरूर शिकायत करें।