-ग्रुप में जुड़े सभी स्टूडेंट्स ने पाए 92 प्रतिशत प्लस अंक

BAREILLY:

पढ़ाई के दौरान समस्या आई तो उनका समाधान केवल टीचर्स ही थे, जिसके लिए काफी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इसके लिए स्टूडेंट्स ने आइडिया खोज निकाला और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पढ़ाई कर अपने दोस्तों को भी जोड़ लिया। जिसमें वह अपने क्वेश्चन को पोस्ट करते थे और ग्रुप में जुड़े सभी साथियों में जिसे आंसर पता होता था। वह उसका आंसर दे देता था।

आईआईटी करने चाहत स्पर्श

शहर के राधेश्याम इंक्लेव रहने वाले स्पर्श अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता आईओसी में फाइनेंस मैनेजर हैं। जबकि, मां रीमा अग्रवाल हाउस वाइफ हैं। स्पर्श अग्रवाल के इंग्लिश भौतिकी में 95 प्रतिशत, कम्प्यूटर 98, गणित और केमिस्ट्री में 99 अंक हासिल किए हैं। स्पर्श आगे पढ़ाई कर आईआईटी करना चाहते हैं। सफलता के पीछे वह टीचर्स और मां-बाप को भी श्रेय देते हैं।

ग्रुप में हैं 12 मेंबर

स्पर्श अग्रवाल बताते हैं कि जैसे ही एग्जाम नजदीक आना शुरू हुआ तो उनके करीब दर्जन भर साथियों ने मिलकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया, जिसके बाद वह मैथ्स केमिस्ट्री और फिजिक्स संबंधी जो भी समस्या आती थी तो वह ग्रुप पर डाल देते थे। जिसके बाद जिसे वह क्वेश्चन आता था वह उसका आंसर देता था, जिससे सभी को आसानी से जवाब मिल जाता था। यह बात हमारे टीचर्स भी जानते थे लेकिन जब यह बात उन्हें पता चली तो वह भी खुश हुए।