- पैर में थी चोट, फिर भी मेयर ने निगम में फहराया तिरंगा

- लालकुआं वार्ड के पार्षद पहुंचे निगम, पहली बार ऐसा हुआ

LUCKNOW: नगर निगम में शान से तिरंगा तो फहरा, लेकिन 109 पार्षद नदारत रहे। सिर्फ एक वार्ड के ही पार्षद ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं मेयर संयुक्ता भाटिया ने नजीर पेश की। पैर में गंभीर चोट होने के बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझी और परिजनों की मदद से वह व्हील चेयर के सहारे निगम पहुंची और तिरंगा फहराया।

हर बार 5 से 6 पार्षद

जानकारी के अनुसार, हर साल गणतंत्र दिवस पर पांच से छह पार्षद ही आते थे। कभी ऐसा मौका नहीं आया, जिसमें 110 वार्डो के सभी पार्षद आए हों। यह पहला ऐसा मौका है, जिसमें 5 से 6 पार्षदों के स्थान पर सिर्फ एक ही पाषर्1द पहुंचे।

वार्ड 24 के पार्षद पहुंचे

निगम में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सिर्फ लालकुआं वार्ड के पार्षद सुशील कुमार तिवारी पम्मी ही पहुंचे। वह खुद हैरान हैं कि सिर्फ वह ही आए और कोई नहीं आया। भले ही अन्य पार्षद वार्डो में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में व्यस्तता का हवाला दे रहे हों, लेकिन पम्मी ने व्यस्तता होने के बावजूद निगम पहुंचना जरूरी समझा।

पार्षदों से बातचीत

मेरे वार्ड में कई स्थानों पर ध्वजारोहण होता है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। व्यस्तता के कारण ही निगम नहीं आ सका।

समीर पाल, पार्षद, वार्ड 53

हमारी ओर से खुद वार्ड में कई स्थानों पर ध्वजारोहण कराया जाता है। इसकी वजह से वहां पर भी उपस्थिति बेहद जरूरी है। ध्वजारोहण की टाइमिंग एक है, इस वजह से निगम पहुंचना संभव नहीं था।

यावर हुसैन रेशू, पार्षद, वार्ड 44

वर्जन

गणतंत्र दिवस पर वार्डो में स्थित स्कूलों, गली-मोहल्लों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ध्वजारोहण के लिए जनप्रतिनिधियों (पार्षदों) को आमंत्रित किया जाता है। संभवत: इसी वजह से पार्षद नगर निगम नहीं आ सके।

संयुक्ता भाटिया, मेयर