खत भेजने का अनोखा तरीका

खत पर बिना नाम और पता लिखे उसे अपनी सही जगह पर पहुंचाने का एक अनोखा तरीका आइसलैंड मे रहने वाले एक व्यक्ति ने ढूंढ निकाला है। पिछले दिनो  आइसलैंड में रहने वाली एक महिला को एक चिट्ठी मिली जिसमें भेजने वाले ने महिला का नाम और पता ही नहीं लिखा था। चिठ्ठी के ऊपर हाथ से एक नक्शा बना था। जो उस महिला के घर की लोकेशन बता रहा था। खत भेजने वाले को गांव और देश का नाम याद था जो व्यक्ति ने लिख दिया था। यह अपने आप मे पहली घटना है।

आइसलैंड की है घटना

आइसलैंड की रहने वाली रेबेका कैथरीन ने बताया कि वो जब उन्हे बिना नाम और पते का खत मिला तो वह हैरान रह गई पर जब उन्होंने खत के ऊपर बने नक्शे को देखा तो वह अचंभित हो गई। उन्होंने बताया कि खत पर उनके नाम की जगह लिखा था घोड़ों का एक फार्म जहां एक डेनमार्क निवासी जोड़ा अपने तीन बच्चों और बहुत सारी भेड़ के साथ रहता है। चिट्ठी पढ़कर पता चला कि दरअसल ये उन सैलानियों ने भेजी थी जो कुछ वक्त पहले इस फार्म में रह कर गए थे। पता ना होने के चलते उन्होंने ऐसा तरीका अपनाया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk