-गेट के पास स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़ गया था सांप

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ष्ट॥न्क्कक्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्:छपरा डीएम के आवासीय परिसर में गुरुवार को एक अजगर घूस गया। इसे देख आवास में रहने वाले कर्मियों एवं सुरक्षा गार्डों में हड़कंप मच गया। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। अजगर को देखने के लिए वहां लोगों की काफी भीड़ लग गई। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर अपने साथ लेती गई। जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी आवास परिसर में कई पेड़ पौधे हैं। मेन गेट के पास एक जामुन का पेड़ है। उसी पेड़ पर एक अजगर सांप चढ़ गया था। गुरुवार की सुबह अचानक एक कर्मी की उस पेड़ पर नजर चली गई। उसने देखा कि पेड़ पर तो बड़ा सांप है।

देखने के लिए लगी भीड़

उसने तुरंत इसकी सूचना जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को दी। कर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उधर, पेड़ पर अजगर सांप होने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए जिलाधिकारी आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क जाम हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। विभाग की गाड़ी मंगाई गई।

अपने साथ ले गई टीम

उसके बाद वन विभाग के एक कर्मी सीढ़ी के माध्यम से उस पेड़ पर चढ़ा और जिस डाली पर सांप लपेटा मारकर बैठा था। उसे काटकर गिराया। डाली के कटते ही वह भी डाली के साथ नीचे गिर गया। उसके बाद कर्मियों ने उसे पकड़कर बोरा में रखने का प्रयास करने लगे। लेकिन वह उसमें नहीं जा पा रहा था। उसके बाद पुलिस अधीक्षक का अंग रक्षक नीरज सिंह ने उसका मुंह दबाकर उसे दोनों हाथों से उठा लिया और बोरे में डाल दिया। उसके बाद वन विभाग की टीम उसे लेकर चली गई। बताया जाता है कि उसकी लंबाई करीब दस फुट से अधिक है.सांप के पकड़े जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।