अपनी किस्म का पहला मामला
डॉक्टरों को हैरान करने वाला अपनी तरह का अनोखा और पहला एक मामला हाल ही में सामने आया। इंजम्बाक्कम में रहने वाली 42 साल की महिला सेल्वी के साथ अजीब घटना हुई। सूत्रों के अनुसार बुधवार रात को जब वह सो रही थी उसके नाक में एक कॉकरोच घुस गया और बहुत अंदर तक चला गया। उसे नाक में खुजली होने लगी। इससे परेशानी होकर वह डॉक्टरों के पास पहुंची। उसने बताया कि उसे लगता है कि नाक में कोई कीड़ा घुस गया है। अपने आप में ऐसी शिकायत डॉक्टरों ने पहली बार  सुनी थी। बहुत जांच करने पर भी वह समझ नहीं कर पाए कि नाक में आखिर क्या हुआ है।
इस महिला ने मेंढक जैसे बच्चे को दिया जन्म

चेन्‍नई में महिला की खोपड़ी में रह रहा था जिंदा कॉकरोच

कोई उल्टी से तो कोई मरी चींटियों से करता है पेंटिंग, ऐसे ही हैं दुनिया के ये 9 सनकी पेंटर
कई अस्पतालों के काटे चक्कर
डाक्टरों के लिए ये अनोखा मसला था। यह काकरोच महिला के दोनों आंखों के बीच खोपड़ी के बीच में कहीं अटक गया था। परेशान सेल्वी ने कई प्राइवेट हॉस्पिटल्स के चक्कर काटे, लेकिन कोई भी उसका इलाज नहीं कर सका। आखिरकार वह गर्वमेंट स्टेनली हॉस्पिटल पहुंची। वहां के ईएनटी विभाग के प्रमुख एमएन शेखर और प्रो. एस मुत्तुचित्रा ने उसका केस अपने हाथ में लिया और सबसे पहले उसकी नाक की एंडोस्कोप जांच की। इसके बाद इसके बाद कीटाणुनाशक तकनीकी से  उसकी नाक से बड़े आकार का जिंदा कॉकरोच निकाला। डाक्टरों ने बताया यह कीड़ा नाक के दाहिने छेद में अंदर तक घुस गया था। अगर इसे जल्दी नहीं निकाला जाता तो वह सेल्वी के ब्रेन में छेद कर सकता था। बहरहाल अब सेल्वी सुरक्षित है और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही है।
इस बच्ची को हुई त्वचा की ऐसी बीमारी, स्कूल में बच्चे डरे और मां कह रही भगवान बेटी को उठा ले

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk