-एक दर्जन बदमाशों ने घर पर चढ़कर दिया घटना को अंजाम, घायल सदर अस्पताल में भर्ती

HAZIPUR/PATNA: भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर में शनिवार की शाम रंगदारी को लेकर बदमाशों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फाय¨रग की। चार लोगों को गोली लगी है। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना को एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने अंजाम दिया है। सभी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पथराव से पुलिस जिप्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एएसआइ रामनारायण साहू घायल हो गया है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी मुरारी मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की रात घर लौटते समय गांव के अपराधी विक्की सिंह ने शराब पीने के लिए रुपए मांगा था। इनकार करने पर शनिवार को विक्की सिंह एवं उसके भाई मुन्नी सिंह ने एक दर्जन हथियारबंद साथियों के साथ घर पर धावा बोल अंधाधुंध फाय¨रग शुरु कर दी। गोली लगने से उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं।