- अधिकतम तापमान में गिरावट, धूप से गायब रही तल्खी

- वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय, 13, 14, व 15 मई को हो सकती है बारिश

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

शहर का मौसमी मिजाज शनिवार को एक बार फिर बदल गया। अधिकतम तापमान गिरा। धूप खिली पर उसमें तल्खी गायब थी। पूरे दिन नमी लिए हुए गर्म हवा चलती रही। जिसका नतीजा रहा कि लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। इधर, मौसम विज्ञानियों ने मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए बारिश की संभावना व्यक्त की है। उनका कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय है जिसके चलते बनारस सहित पूरे पूर्वाचल में बारिश हो सकती है। धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेस हो रहा है पास

मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पाण्डेय बताते हैं कि 28 डिग्री उत्तरी आक्षांश से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस पास हो रहा है। जिसकी वजह से एक द्रोणिका बनी है। जो सतह से लगभग दो किमी की ऊंचाई से देश के पश्चिमी भागों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से होते हुए बंगाल बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश से गुजर रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही गर्म और नम हवाएं पूरे इलाके को चपेट में लिए हुए हैं। जिसके कारण 13, 14 व 15 मई को बारिश की संभावना बन रही है।

अधिकतम गिरा, न्यूनतम चढ़ा

इधर, मौसम विभाग ने 24 घंटे में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो एक दिन पहले की अपेक्षा 2.4 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान अपने एक दिन पहले की अपेक्षा तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।