आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
धनु राशि
धनु राशि के लोग बेहद उदारवादी, आदर्शवादी होते हैं। इसी के साथ इन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत तेज होता है। दुर्भाग्य से ये लोग ऐसे वादे करने में बहुत आगे रहते हैं, जिनको ये पूरा नहीं कर सकते। ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता कि ये लोग कितने डिप्लोमैटिक हो सकते हैं। अब गौर करें फोर्ब्स की लिस्ट के हिसाब से इस राशि के करोड़पतियों पर तो इसमें तीन लोग शामिल हैं। ये हैं फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ एबीगेल जॉनसन। इनकी संपत्ति है $ 13.4 अरब की। दूसरे हैं हिंदुजा ग्रुप के हिंदुजा ब्रदर्स। इनकी संपत्ति है  $14.5 अरब की और तीसरे हैं संपत्ति के मामले में दिग्गज डेविड और साइमन रूबेन। इनके पास संपत्ति है $14.4 की।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग दृढ़ वफादार, प्रेरक और बेहद कल्पनाशील होते हैं। इसी के दूसरी ओर इस राशि के कुछ लोग बेहद मूडी, बेहद जोड़ तोड़ वाले और खुद को असुरक्षित महसूस करने वाले भी होते हैं। अब देखते हैं कि कौन से बिलेनियर की है ये राशि। इनमें से पहले हैं टेस्ला मोटर्स के फाउंडर और सीईओ एलोन मस्क, जिनकी कुल संपत्ति है $12 अरब की। इस राशि की दूसरी बिलेनियर हैं हेनेकेन हायरेस चार्लेन डी कार्वाल्हो-हेनेकेन। इनकी कुल संपत्ति है $ 12.3 अरब की और तीसरे हैं एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडर। इनकी संपत्ति है  $11.1 अरब।

पढ़ें इसे भी : लाखों में है इन प्रोफेशनल चोरों कमाई


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के पास कामयाबी हासिल करने की हर संभव जुगत होती है। ये लोग स्वभाव से वफादार, प्रैक्टिकल और मेहनती होते हैं। ये लोग काम और खेल दोनों के बीच खुद का सामंजस्य बैठाने में भी एकदम परफेक्ट होते हैं। इस राशि में अरबपति वॉरेन बफेट शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति $72.7 अरब है। इनके अलावा अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक मा भी इसी राशि के हैं, जिनकी कुल संपत्ति $22.7 अरब है। इस राशि के तीसरे बिलेनियर हैं जॉर्ज पाउलो। इनके पास $27.8 अरब की संपत्ति है।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का इंट्यूशन बहुत तेज होता है। ये लोग बुद्धिमान, कोमल दिल वाले, दयालु और कलात्मक होते हैं। किसी भी खेल को खेलने के लिए ये लोग तैयार रहते हैं और तब तक खेलते हैं जब तक उसमें या तो वो जीत जाएं या शहीद हो जाएं। इस राशि के बिलेनियर्स में लग्जरी गुड्स बैरन LVMH के CEO बेरनार्ड आरनॉल्ट पहले बिलेनियर हैं। इनके पास कुल $34 अरब की संपत्ति है। इनके अलावा इस राशि में ऑस्ट्रेलियन मीडिया टायकून रयूपर्ट मुरडोच शामिल हैं। इनकी संपत्ति $0.6 अरब है। इनके बाद डेल के फाउंडर और सीईओ माइकल डेल भी इसी राशि के हैं। इनकी कुल संपत्ति $19.8 अरब है।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग बेहद बहादुर, पर्याप्त संसाधनों वाले, भावुक और जिद्दी भी होते हैं। हां इसके अलावा ईर्ष्या और अविश्वास इनकी कमजोरी है। इस राशि में वैसे तो सात बिलेनियर्स आते हैं, लेकिन हम आपको मिलवाते हैं खास तीन से। इनमें पहले हैं बिल गेट्स। इनकी संपत्ति है $75 अरब। इस राशि में दूसरे आते हैं स्टीव जॉब्स। अब इनकी संपत्ति इनकी पत्नी लॉरेन पोवेल जॉब्स के पास है। ये है $16.7 अरब की। इस राशि के तीसरे बिलेनियर हैं चीइनीज रियल एस्टेट डेवलपर वान्ग जियानलिन। इनकी संपत्ति है $28.7 अरब की।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों में जल्द याद करने और आइडिया एक्सचेंज करने की बहुत अच्छी क्षमता होती है। इसके अलावा ये लोग किसी भी चीज को जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। तरह-तरह के परिस्थितियों में ये बहुत आसानी के साथ सामंजस्य बैठा लेते हैं। इस राशि में थॉमसन रॉयटर्स के चेयरमैन डेविड थॉमसन पहले बिलेनियर हैं। इनकी कुल संपत्ति है $23.8 अरब। इस राशि के दूसरे बिलेनियर हैं वॉलमार्ट के जिम वॉल्टन। इनकी कुल संपत्ति है $33.6 अरब की। इसके तीसरे बिलेनियर हैं यूक्रेन में जन्मे और लंदन में पले-बढ़े बिजनेस मैग्नेट कहे जाने वाले लेन ब्लावेटनिक। इनकी कुल संपत्ति है $15.3 अरब की।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र मूल के और प्रगतिशील होते हैं। इसके अलावा ये लोग स्वभाव के मनमौजी होते हैं और जल्दी किसी भी मामले में समझौता नहीं करते। इस राशि में न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर और बिजनेस मैग्नेट माइकल ब्लूमबर्ग पहले बिलेनियर हैं। इनकी कुल संपत्ति $40 अरब है। इनके बाद इस राशि के दूसरे बिलेनियर UNIQLO के फाउंडर तादाशी यानाये हैं। इनकी कुल संपत्ति $14.6 अरब है। इस राशि के तीसरे बिलेनियर मैक्सिकन टेलिकॉम टायकून कारलोस स्लिम हेलू हैं। इनकी कुल संपत्ति $50 अरब है।

पढ़ें इसे भी : पेट्रोल पंप पर डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर नहीं देगा होगा कोई चार्ज}


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
तुला राशि
तुला राशि के लोग स्वभाव के डिप्लोमैटिक, फेयर माइंडेड, सामाजिक और को-ऑपरेटिव होते हैं। इस राशि के बिलेनियर्स में L’Oréal की  उत्तराधिकारी लिलिआने बेटनकोर्ट पहली हैं। इनकी कुल संपत्ति $36.1 अरब है। इसके बाद इस राशि के दूसरे बिलेनियर हैं H&M चेयरमैन स्टीफन पर्सन। इनकी कुल संपत्ति है $20.8 अरब। इस राशि की तीसरी बिलेनियर हैं वालमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन। इनकी कुल संपत्ति है $32.3 अरब।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
मकर राशि
मकर राशि के लोग काफी जिम्मेदार, अनुशासित और सेल्फ कंट्रोल नेचर के होते हैं। ये लोग स्वभाव से पूरी तरह से लीडर भी होते हैं। इस राशि में पहले बिलेनियर हैं अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस। इनकी संपत्ति है $45.2 अरब। दूसरे बिलेनियर हैं रूस उद्यमी व्लादिमिर पोटेनिन। इनकी कुल संपत्ति है $2.1 अरब की। इस क्रम में तीसरे बिलेनियर हैं साफरा नेशनल बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के चेयरमैन जोसेफ साफरा। इनकी कुल संपत्ति है $17.2 अरब की।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग स्वभाव के काफी क्रिएटिव, भावुक, उदार, जोशीले और हंसमुख भी होते हैं। वहीं ये बहुत हद तक आलसी भी होते हैं। इस राशि के बिलेनियर्स में पहले हैं गूगल के को-फाउंडर सर्गी ब्रिन। इनकी संपत्ति है $34.4 अरब की। दूसरे हैं फ्रेंकोइस पिनौल्ट। इनकी कुल संपत्ति है $11.5 अरब की। इसके तीसरे बिलेनियर हैं ओराकल के फाउंडर लैरी एलिसन। इनकी कुल संपत्ति है $43.6 अरब की।

पढ़ें इसे भी : मोदी सरकार देश के हर नागरिक को घर बैठे देगी सैलरी, पूरा प्लॉन तैयार


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
मेष राशि
मेष राशि के लोग साहसी, दृढ़ निश्चयी, ईमानदार और जोशीले होते हैं। वहीं दूसरी ओर से बहुत हद तक मूडी और एग्रेसिव भी होते हैं। इस राशि के पहले बिलेनियर हैं भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी। इनकी कुल संपत्ति है $19.3 अरब की। दूसरे हैं गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज। इनकी कुल संपत्ति है $35.2 अरब की। तीसरे हैं जारा के फाउंडर अमनकायो ओर्टेगा। इनकी कुल संपत्ति है $67 अरब की।


आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्‍ड फेमस
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग बेहतरीन शासक साबित होते हैं। ये स्वभाव के विश्वसनीय, व्यावहारिक, जिम्मेदार और स्थिर भी होते हैं। इस राशि के पहले बिलेनियर हैं फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग। इसकी कुल संपत्ति है $44.6 अरब है। इस क्रम में तीसरे बिलेनियर हैं कोच इंडस्ट्री के डेविड कोच। इनकी कुल संपत्ति है $39.6 अरब की।

Business News inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk