हुआ था बवाल

सोतीगंज में बुधवार को दो समुदायों आमने-सामने आ गए थे। बेगमपुल स्थित रणजीत सिंह के सिंह होटल और सोतीगंज में उनके मकान पर एक समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया था। होटल पर पथराव में एक युवक घायल हो गया था जबकि एक व्यक्ति की पगड़ी खुल गई थी। दोनों पक्षों में आधा घंटे तक पथराव हुआ था। कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने समय रहते लोगों के आक्रोश को काबू कर लिया था। लोगों का आरोप था कि कुछ हमलावरों ने आतंकी संगठन के नाम के नारे लगाए थे।

कौन हैं ये

आतंकी संगठन के नाम के नारे लगाने वाले लोगों को चिन्हित करने का काम एलआईयू को सौंपा गया है। पुलिस को संदेह है कि ये लोग शहर की फिजा खराब करने का काम कर सकते हैं। पुलिस इन्हें चिन्हित करने में लग गई है। इसका जिम्मा एलआईयू को सौंपा गया है। एलआईयू की रिपोर्ट पर इन लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है।

गिरफ्तारी नहीं

वहीं, रणजीत पक्ष की ओर से बुल्लन गाजी, लड्डू समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किय है। त्योहार की वजह से इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

'त्योहार की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नारेबाजी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.'

- ओमप्रकाश सिंह, एसपी सिटी