मारकर बेच देते हैं अंग

साउथ अफ्रीकी देशों में इन दिनों एल्बिनो नामक बीमारी काफी फैली हुई है। इसका इलाज करने के बजाए लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं। क्षेत्र में कोई व्यक्ित अगर इस बीमारी से पीड़ित दिख जाता है तो उसका किडनैप करवाकर उसे मार दिया जाता है। पीड़ित अगर बच्चा भी है तो उसे भी नहीं छोड़ा जाता। इन्हें मारकर बॉडी पार्ट्स बेच दिए जाते हैं जिनकी कीमत लाखों रुपये में होती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एल्िबनो बीमारी से ग्रसित व्यक्ित के अंदर चमत्कारिक गुण होता है। अगर इनके अंगो से दवाई बनाई जाए तो कई लाइलाज बीमारी दूर हो जाती हैं।

इस अफ्रीकी देश में किसी को एल्‍बिनो बीमारी हुई तो मारकर शरीर बेच देते हैं

क्या है एल्बिनो

एल्बिनो एक तरह का चर्म रोग है। जिससे पीडि़त लोगों की बॉडी में मैलेनिन की कमी हो जाती है और उनके स्किन और बालों का रंग सफेद पड़ जाता है। इनकी आंखें लाल हो जाती हैं और कम दिखाई देने लगता है। तंजानिया में बहुत तेजी से इस बीमारी से पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इस अफ्रीकी देश में किसी को एल्‍बिनो बीमारी हुई तो मारकर शरीर बेच देते हैं

संबंध बनाने से दूर होगा एड्स

पुरुष या बच्चा इस बीमारी से पीड़ित होता है, तो उसे मार दिया जाता है। वहीं अगर कोई महिला एल्बिनो का शिकार बनती है तो उसके साथ कई लोग मिलकर रेप करते हैं। इनका मानना है कि एल्बिनो महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने से एड्स दूर हो जाता है। वहां की सरकार इस तरह के बढ़ते अंधविश्वास और अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही। आएदिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लोग मनमानी कर रहे हैं।

34 बार डसा सांपों ने फिर भी बच गयी!

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk