सोने के बाद आते हैं सपने

सोने के बाद इंसान का दिमाग काम करना बंद नहीं करता है। पूरे दिन की जो भी घटनाएं होती हैं दिमाग उनका तानाबाना फिर से बुनना शुरु कर देता है। सोते समय सिर्फ आप का शरीर आराम कर रहा होता है पर शरीर के अंदर सभी जरूरी क्रियायें निरंतर होती रहती हैं। शोधकर्ताओं की माने तो सपने आने के पीछे कई कारण होते हैं। जिनमें अनिद्रा, थकान, डिप्रेशन के लक्षण और स्वयं के प्रति नकारात्मक रवैया काफी अहम होते हैं। अक्सर इंसान पूरी नींद नहीं ले पाता है। ऐसे में उसे सोते समय सपने आते हैं। थकान और डिप्रेशन भी डरवाने सपनों के लिये जिम्मेदार है।

इसलिये आते हैं डरावने सपने

आप पूरे दिन में जो भी सोचते हैं आपके सोने के बाद दिमाग उनपर काम करना शुरु कर देता है। अगर आप सोने से पहले खतरनाक चीजों के बारे में सोचते हैं तो आप को बेहद डरावने सपने आएंगे। सपने और बुरे सपने आपस में जुडे होते हैं। कुछ लोगों को बहुत अच्छे सपने आते हैं। कुछ लोगों को सामान्य सपने आते हैं तो कुछ लोगों को बेहद खौफनाक सपने आते हैं। पूर्व जन्म या भूत प्रेत का डरावने सपनों से कोई लेना देना नहीं होता है। आप की सोच और इमोशन कितने पॉवरफुल हैं सपने इस बात को बताते हैं। कभी-कभी आप जो बनना चाहते हैं वो सपने में आपको दिखाई देता है।

आप की सोच होती है सपनों के पीछे

सोते समय आप के दिमाग का वो हिस्सा काम करना शुरु कर देता है जो अचेत होता है। कुछ डरावने सपने आप के पास्ट से भी जुडे होते हैं। पूर्व में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें आप भूलना चाहते हैं पर वो आप को बार-बार याद आती हैं। उसका कारण होता है कि वो घटनायें कहीं ना कहीं आप के दिमाग में अभी भी हैं जो सोने के बाद आपका दिमाग आप को दिखाता है। कभी-कभी आप सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसका वजूद भी नहीं होता है। इसके पीछे का कारण भी आप का दिमाग ही है। दिमाग ऐसे खयालात बुनता है जिससे आप को सपने में खतरनाक प्राणी दिखाई देते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk