अजहर हैं नाखुश
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस लिस्ट को बिल्कुल बेकार बताया है। उन्होंने कहा, 'गांगुली को बेस्ट कप्तानों की लिस्ट से बाहर करना समझ से परे है। क्या शास्त्री ने उनके कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर नहीं डाली क्या।' रवि शास्त्री और सौरव गांगुली की प्रतिद्वंद्विता खेलप्रेमियों से छुपी नहीं है। बीसीसीआई ने जब अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच बनाया तो ये खटास खुलकर सामने आ गई थी। जिस सलाहकार समिति ने कुंबले का चयन किया था गांगुली उसका हिस्सा थे। कोच के रूप में कुंबले का नाम फाइनल किए जाने के बाद रवि और गांगुली के बीच की यह कड़वाहट सार्वजनिक हुई थी। इस विवाद के बाद दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट टीम के 500वें टेस्ट के जश्न में कानपुर में एक साथ नजर आए थे। धोनी के शॉर्टर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के निर्णय के तुंरत बाद टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री के एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

धोनी को बताया दादा कप्तान तो सौरव है बेस्ट की लिस्ट से गायब जाने क्यों

इन्हें किया बेस्ट कप्तान की सूची में शामिल
रवि शास्त्री ने धोनी को न सिर्फ दादा कप्तान बताया बल्कि गांगुली को सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तानों की सूची से बाहर भी कर दिया। शास्त्री ने कहा दादा कप्तान को मेरा सलाम। उन्होंने कहा कि धोनी सारी महत्वपूर्ण जीतें हासिल कर चुके हैं। उन्हें अब कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। इसलिए मैं उन्हें भारत का सबसे सफल कप्तान मानता हूं। इस मामले में और कोई उनके आसपास भी नहीं है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शास्त्री ने कहा इस मामले में धोनी के पीछे कपिल देव हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने 1983 में वर्ल्डकप जीता था। 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk