- फरीदपुर में किया औचक निरीक्षण

BAREILLY:

अवैध कोचिंगों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने थर्सडे को छापेमारी की। फरीदपुर क्षेत्र में जैसे ही छापामार टीम पहुंची तो स्कूलों के शिक्षक खुलेआम कोचिंग पढ़ाते मिले। कई जगह बिना रजिस्ट्रेशन कोचिंग क्लास चलती मिली। जिस पर अधिकारी ने बिना रजिस्ट्रेशन कोचिंग पढ़ाने पर सख्त चेतावनी दी। वहीं, छापेमारी की सूचना मिलने पर अधिकांश स्थानों पर ताला लटका मिला।

राम कोचिंग में मिले 20 स्टूडेंट्स

थर्सडे को डीआईओएस के निर्देश पर डॉ। सुभाष मौर्य के नेतृत्व में टीम फरीदपुर पहुंची। गोयान इलाके में चल रहे राम कोचिंग इंस्टीटयूट में इंटरमीडिएट के करीब 20 बच्चों को शिक्षक पढ़ाते मिले। लेकिन जब उनका रजिस्ट्रेशन मांगा गया तो नहीं दिखा सके। पूछने पर बताया कि इंस्टीटयूट के संचालक चौधरी अलबेले इंटर कॉलेज में शिक्षक में शिक्षक हैं। जिसके बाद मनोज क्लासेज फार मैथमैट्रिक्स के संचालक इंटरमीडिएट का गणित बिना रजिस्ट्रेशन ही पढ़ाते मिले। बिना रजिस्ट्रेशन को रिन्यू कराए अरविंद सक्सेना पढ़ा रहे थे। फिजिक्स पोंइट के संचालक रणवीर यादव भी रजिस्ट्रेशन मांगने पर बंगले झांक गए। फिजिक्स गुरु कोचिंग संचालक असद औरंगजेब भी रजिस्ट्रेशन मौके पर नहीं दिखा सके। जबकि वह म्यूज इंटर कॉलेज में शिक्षक है। वहीं जगत कोचिंग में संचालक जगत पाल सिंह चौहान ने बताया, घर में पत्‍‌नी नहीं हैं। अलमारी में रखा है। इसलिए फ्राइडे को रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में प्रस्तुत कर देंगे।