तमाशबीन बना रहा सुरक्षा के लिए मिला गनर

जेल से सुमित जाट ने दी थी गवाहों को धमकी

दो दिन पहले एसएसपी से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

दो साल पहले गांव में किया था युवक का ऐलानिया मर्डर

Meerut। जेल में बंद कत्ल के मुल्जिम सुमित जाट के खिलाफ गवाही देने पर एक महिला को सरेआम गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। खून से लथपथ महिला को आनंद नर्सिग होम में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर है। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह है मामला

थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव रज्जापुर हसनपुर गांव में दो साल पहले संजीत और चेतन की कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते संजीत ने अपने भाई सुमित जाट के साथ मिलकर चेतन का मर्डर कर दिया था। चेतन के भाई मितल ने सुमित जाट समेत चार लोगों को मर्डर केस में नामजद कराया था। जिसमें सुमित जाट को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब केस में चेतन की मां सावित्री देवी की गवाही चल रही है।

लगाई थी गुहार

दो दिन पहले मीतल अपने परिवार के साथ एसएसपी आफिस पहुंचा था। उसने एसएसपी मंजिल सैनी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि जेल में बंद सुमित जाट ने उसके खिलाफ गवाही देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। जिससे उसका परिवार दहशत में है। एसएसपी ने तुरंत उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई। सुमित जाट समेत कई लोगों के खिलाफ सरूरपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।

खेत में थी महिला

चेतन की मां व कत्ल के केस में गवाह सावित्री देवी अपने खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान बदमाशों ने सावित्री के गोली मार दी, जिसके चलते वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। पुलिस ने उससे आनंद नर्सिग होम में भतीर्1 कराया।

काम नहीं आया गनर

सुरक्षा के लिए तैनात गनर भी सावित्री देवी के काम नहीं आया। गनर के बाद भी सवित्री देवी को गोली मार दी। इस केस में चार दिन पहले सावित्री देवी की गवाही थी। सेटिंग के चलते सुमित जाट के रिश्तेदारों ने गवाही की डेट आगे बढ़ा दी थी। जिसके चलते एसएसपी ने कोर्ट मोहर्रिर को जमकर फटकार लगाई थी।

गवाही देने पर डबल मर्डर

(इसकी पीडीएफ लगेगी)

गत 24 जनवरी को परतापुर में मांगे ने गवाही देने पर मां बेटे को सरेआम गोली मार दी थी, जिससे चलते दोनों की मौत हो गई थी।

वारदात के वक्त परिवार की सुरक्षा में तैनात गनर घर पर मीतल के साथ था, जबकि सावित्री देवी खेत में गन्ना छील रही थी। पुलिस हमलावरों की शिनाख्त में लगी है। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जा रही है।