- उपचार कराकर घर लौट रही थी महिला

- बाइक सवार दो युवकों ने दिया झांसा, ले गए गहने

GORAKHPUR: मेडिकल कालेज में उपचार कराने गई महिला को जालसाजों ने चूना लगा दिया। बाइक सवार युवक झांसा देकर महिला ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। महिला की सूचना पर गुलरिहा पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

एचआईवी पॉजिटिव है पीडि़त महिला

महराजगंज जिले के पुरन्दपुर एरिया की एक महिला एचआईवी पॉजीटिव है। उसका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। थर्सडे मार्निग दवा लेने वह मेडिकल कालेज गई। दोपहर में घर जाने के लिए गेट पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक उससे मिले।

50 हजार के बदले उतरवा ले गए गहने

दोनों ने महिला को अपनी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान एक युवक ने कहा कि उनके पास 50 हजार रुपए हैं। लेकिन दोनों को देवरिया जाना है। इतनी नकदी लेकर देवरिया जाने में रिस्क है। महिला से कहा कि नोटों की गड्डी के बदले अपने कान की बाली और मंगल सूत्र दे दीजिए। उनकी बातों में आकर महिला ने जेवर उतारकर थमा दिए। युवकों के जाने के बाद जब महिला ने गड्डी खोली। ऊपर और नीचे 50 रुपए की नोट थी। बीच में कागज की रद्दी मिली।

महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पब्लिक को चाहिए कि ऐसे लोगों से बचकर रहें। किसी पर संदेह हो तो पुलिस को सूचना दें।

जयव‌र्द्धन सिंह, एसओ गुलरिहा