क्या है ये रहस्यमयी जीव
स्पेन में रहने वाली एक महिला ने ऐसे ही हैरान कर देने वाले जानवर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है। लुजन इरोल्स नाम की इस महिला ने अपने फेसबुक पर अजीबोगरीब जीव की तस्वीर अपलोड की। जो अब वायरल हो गई है। 13 फरवरी को लुजेन ने सांप जैसे दिखने वाले कैटरपिलर के दो वीडियो और एक फोटो पोस्ट की। इस जीव के दो सिर और तीन आंखें नजर आ रही है। महिला को खुद नहीं पता कि ये जीव कौन है। उसने तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा कि, अजीब सा दिखने वाला यह जीव क्या है।' लुजेन की इस पोस्ट पर हजारो कमेंट्स आने लगे। लेकिन इसका सही जवाब कोई नहीं दे पाया।

 



एक लाख से ज्यादा लोगों ने किया शेयर

महिला के इस पोस्ट को 1 लाख 80 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। वहीं पोस्ट के एक वीडियो को 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग तरह-तरह के जवाब देकर बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह जानवर कौन-सा है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk