-शाम को लोगों ने फांसी पर लटकता देखा तो दी पुलिस को खबर

ALLAHABAD: धूमनगंज पुलिस स्टेशन एरिया के राजरूपपुर में घरेलू कलह से ऊबी महिला ने सोमवार शाम फांसी लगा ली। उसने छत पर सीढ़ी के बारजे पर लगी सरिया से रस्सी से फंदा लगाया था। लोगों ने महिला को फांसी पर लटकता देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने बॉडी को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के भाई के मुताबिक वह घरेलू कलह से परेशान थी। पति आए दिन घर से गायब रहता था और खर्च के लिए रुपए भी नहीं देता था।

पति है रिक्शा चालक

राजरूपपुर में साठ फिट रोड के पास रिक्शा चालक केतरमा का घर है। फांसी उसकी पत्नी हल्दी देवी (55) ने लगाई। हल्दी देवी की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। बेटियों की शादी के बाद वह पति के साथ अकेले रहती थीं। हल्दी देवी के बड़े भाई उमेश के मुताबिक घर की माली हालत ठीक नहीं थी। रुपए कमाने के लिए हल्दी बाहर काम करना चाहती थी लेकिन केतरमा ऐसा नहीं करने देता था। वह घर खर्च के लिए रुपए भी नहीं देता था और अक्सर गायब भी रहता था। केतरमा की वजह से कई-कई दिन हल्दी को भूखे रहना पड़ता था। पत्‍‌नी के मौत की खबर मिलने के बाद केतरमा भी घर पहुंच गया। हालांकि इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।