- दोनों लोहरदगा से कोचबोंग अपनी बहन की ससुराल आई थी

रांची : रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर तुपुदाना रिंग रोड पर कोचबोंग पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहीं दो युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में एक की मौत हो गई। वही घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। नेहा कुजूर की मौत हो गई है जबकि नीलू कुजूर घायल है। दोनों लोहरदगा के कैरो की रहने वाली है और ममेरी फुफेरी बहन हैं। जानकारी के अनुसार नेहा की बड़ी बहन की ससुराल कोचबोंग बेरैटोली में है। उनकी बहन और जीजा कोचबोंग रिंग रोड में किराने की दुकान चलाते हैं। नेहा और नीलू दीदी और जीजा से विदाई लेने कोचबोंग स्थित दुकान में आई थी। विदाई लेकर सड़क के किनारे-किनारे आगे की ओर जा रही थी। जाने के क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां नेहा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने चालक और ट्रेलर को थाना ले आई।