कांके थाना में मामला दर्ज, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा रिम्स

घटना से पहले महिला ने मायके में फोन कर ससुराल से ले जाने की कही थी बात

>RANCHI:कांके थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में ख्क् वर्षीया एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बाबत कांके थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है।

यह है मामला

बताया जाता है कि रविवार को पूजा पांडेय ने धुर्वा स्थित अपने मायके में फोन कर बताया कि उसे ससुराल में नहीं रहना है। जैसे भी हो आकर उसे यहां से ले जाएं या फिर वह खुद चली आएगी। पर घरवालों ने उसे समझाया कि अभी तो ख्0 जुलाई को ही वह डेढ़ महीने बाद अपने ससुराल गई है। लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी। फिर उसने फोन रख दिया। इधर, थोड़ी बाद दस बजे के करीब उसके पति ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांका तो उसकी पत्नी कमरे में फंदे से झूल रही थी। घटना की सूचना कांके थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतार कर और उसके मायके वालों को खबर दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतका की चार माह की एक बेटी है। पिछले साल ही उसकी शादी कांके के लक्ष्मणनगर निवासी रणधीर पांडेय से हुई थी। रणधीर रिनपास में सुपरवाइजर का काम करता है। पूजा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शायद किसी बात को लेकर परेशान थी और इस वजह से यह कदम उठा ली।