शरीर छेदकर हवा में लटक जाती है यह महिला
क्रोएशिया की राजधानी जेगरीब में इन दिनों एक नया फैशन चला है। जिसमें पूरे शरीर को छिदवा कर लोग घंटों तक हवा में झूलते रहते हैं। कुछ लोगों ने इसे आध्यात्मिक अनुभूति करने का साधन भी बताया है।

शरीर छेदकर हवा में लटक जाती है यह महिला
अमेरिका की रहने वाली 28 साल की कैटलीन के दिमाग में भी ऐसा ही कुछ ख्याल आया और वह सीधे अमेरिका से क्रोएशिया पहुंच गयी। जहां एक प्रोफेशनल डीनो हेल्विदा ने अपनी गर्लफ्रेंड जोराना के साथ मिल कर कैटलीन की इस इच्छा को पूरा किया।

शरीर छेदकर हवा में लटक जाती है यह महिला
जोराना ने पहले कैटलीन के शरीर को नीडल्स की मदद से भेदा। उसके बाद उन छेदों में उसने मेटल के बने हुए हुक लगाए। फिर रस्सियों की मदद से फिर कैटलीन को हवा में लटकाया गया।

शरीर छेदकर हवा में लटक जाती है यह महिला
जोराना बताती हैं कि वह यह काम पिछले 6 साल से कर रही हैं। वो इस काम को करते समय पूरी सावधानी बरतते हैं। हुक डालने की वजह से शरीर में बने घावों को ठीक होने में लगभग दो हफ्तों का समय लग जाता है।

शरीर छेदकर हवा में लटक जाती है यह महिला
हुक लगाकर हवा में इस तरह लटकने के पीछे लोगों का अपना अलग लॉजिक होता है। कुछ लोग अपने शरीर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के तरीके के रूप में इसे इस्तेमाल करते हैं। वैसे इस तरह जान जोखिम में डालकर शरीर से निगेटिव एनर्जी को निकालना वाकई बेढंगा है।

Odd News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk