ट्रक ने लिया चपेट में, पति के साथ एक्टिवा से जा रही थी

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम भेजा

आगरा। थाना एत्मादउद्दौला स्थित नुनिहाई में पीछे से आ रहे ट्रक ने एक्टिवा सवार दम्पत्ति को चपेट में ले लिया। पत्‍‌नी की मौक पर मौत हो गई। महिला रक्षा बंधन करने पति के साथ मायके जा रही थी। नुनिहाई चौकी के पास ट्रक के टायर में साड़ी का पल्ला अटक गया जिससे हादसा हुआ।

दो हिस्सों में बंट गई महिला

डिफेंस कॉलोनी सदर निवासी 55 वर्षीय सुशीला राठौर पत्‍‌नी विजय राठौर एक्टिवा से पति के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे फीरोजाबाद होते हुए मायके बेबर जा रही थीं। उनकी एक्टिवा जैसे ही नुनिहाई रोड से गुजरी वैसे ही पीछे से एक ट्रक आ गया। ट्रक उनके बराबर से निकला। उनकी साड़ी का पल्ला पिछले टायर में अटक गया।

शोर मचाने पर भी नहीं रुका ट्रक

उस दौरान लोगों ने शोर मचा दिया लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। सुशीला पिछले पहियों की चपेट में आ गई। पति दूसरी तरफ गिरे। पहियों की चपेट में आने से महिला दो हिस्सों में बंट गई। लोगों ने चालक का पीछा भी किया लेकिन वह मौके से भाग निकला। मृतका के पति रिटायर्ड सूबेदार हैं।