BAREILLYमीरगंज के सिंधौली में महिला का शव हिस्ट्रीशीटर के घर बक्से में मिला है। रात में शव को ठिकाने लगाने की तैयारी थी। महिला के पति ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पत्‌नी को हिरासत में लिया है। हिस्ट्रीशीटर की पत्‌नी दाई का काम करती है। महिला को उसके घर इलाज के लिए दो लोग लेकर गए थे। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। एसपी रूरल, सीओ व अन्य अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे हैं। एक दिन पहले ही इज्जतनगर में बड़ा बाईपास पर टूरिस्ट बस में महिला से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की कोशिश की गई थी और महिला को खाई में फेंक दिया गया था।

 

दोपहर में निकली थी घर से

महिला की पहचान 45 वर्षीय राजो देवी (परिवर्तित नामम) के रूप में हुई है। उसका पति सब्जी विक्रेता है। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें एक की शादी हो गई है। दो बच्चों की शादी जून में होने वाली है। पति सुबह सब्जी बेचने के लिए निकला था। राजो देवी दोपहर करीब 12 बजे घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। शाम को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि हिस्ट्रीशीटर दीनानाथ दिवाकर के घर महिला की लाश को बक्से में बंद कर दिया गया है। इस सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बक्से का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। महिला के दोनों हाथ टूटे हुए थे।

 

बक्सा तोड़कर निकाला शव

महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसे गांव के लोगों ने बताया कि उसकी पत्‌नी को गांव के रूपचंद और खड़गसेन को दीनानाथ के घर जे जाते हुए देखा गया था। यहां पर तीनों ने उसकी पत्‌नी के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर शव बक्से में छिपा दिया। वहीं बताया जा रहा है कि तीनों ने घर में जमकर शराब भी पी। वहीं यह भी सामने आया है कि दीनानाथ की पत्‌नी दाई का काम करती है .पुलिस की जांच में आया है कि महिला दीनानाथ के घर पहले सुबह 10 बजे और फिर दोपहर 12 बजे पहुंची थी। उसे रुपचंद और खड़गसेन लेकर पहुंचे थे। यहां पर महिला के मुंह से झाग निकलने लगा और गिरने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को रात में ठिकाने लगाने से पहले बक्से में बंद कर दिया लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

 

महिला का हिस्ट्रीशीटर के घर बक्शे में शव मिला है। आरोपी की पत्‌नी ने बीमारी से मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने की बात कही है। मेन आरोपी फरार है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ। सतीश, एसपी रूरल