- महेवाघाट-राजापुर पुल सिर विहीन लाश मिलने से मचा हड़कंप

- यमुना नदी में सिर फेंके जाने की आशंका, खोजबीन में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI(19 May,JNN): हत्यारे बेरहम के साथ शातिर भी थे। महिला का सिर कलम कर कहीं छिपा दिया। महेवा घाट राजापुर पुल पर महिला की सिरकटी लाश देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। महेवाघाट थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर ये सब हुआ, लेकिन पुलिस को भनक तक न लगी। जघन्य वारदात की सूचना पर सीओ सिटी सहित कई पुलिस अधिकारी स्पाट पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुल पर मिली न्यूड बॉडी

मंगलवार की सुबह महेवाघाट के लोगों ने यमुना पुल पर रे¨लग के बगल में एक महिला की न्यूड डेड बॉडी देखी। बॉडी से सिर गायब था। लोगों ने महेवाघाट पुलिस को सूचना दी। बॉडी महेवाघाट थाना से मात्र सौ मीटर दूरी पर फेंकी गई थी। सूचना पर महेवाघाट एसओ अर्जुन सिंह के साथ सीओ सिटी पूर्णेदु सिंह भी स्पॉट पर पहुंच गए। बॉडी की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रेप के बाद हत्या की आशंका

महिला की न्यूड और सिरकटी डेड बॉडी मिलने से यही आशंका जताई जा रही है कि शायद रेप के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया। कहीं महिला की पहचान न हो जाए इसलिए उसका सिर काट कर छिपा दिया गया। हालांकि महेवाघाट एसओ का कहना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। सिर काटकर लाश यमुना पुल पर फेंकी गई है। पुलिस महिला के गायब सिर की खोजबीन में जुटी है। आशंका है कि हत्यारे महिला के सिर को यमुना में फेंक कर भागे होंगे।