- कत्ल करके आरोपी फरार, महिला के परिजनों ने की पहचान

- बच्चों के साथ कपड़े लेने निकली थी और आरोपी ले गया

- होटल में सुबह चेकिंग के दौरान कत्ल के बारे में पता चला

- कातिल फरार, तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Meerut: आजकल महिलाओं पर आफत टूट रही है। एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातें हो रही हैं। कुछ दिन पहले गाजियाबाद की युवती नेहा का कत्ल करने के बाद शव बीच शहर में फेंक दिया गया था। नौचंदी थाना एरिया में महिला का कत्ल कर दिया गया। अब एक महिला का कत्ल मेट्रो प्लाजा में होटल के कमरे में गला दबाकर कर दिया गया। महिला का शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची रेलवे रोड पुलिस होटल के रजिस्टर में एंट्री से कातिल तक पहुंच गई। साथ ही महिला की पहचान उसके परिजनों ने होटल में पहुंचकर की।

यह था सीन

बागपत अड्डे के पास स्थित मेट्रो प्लाजा में होटल मेट्रो रेजेंसी है। होटल में करीब बारह बजे कमरा चेक आउट का समय होता है। बारह बजे से पहले कमरे में होटल कर्मचारी चेकिंग के लिए जाते हैं। इसी क्रम में होटल कर्मचारी शिवम गोयल करीब साढ़े ग्यारह बजे चेकिंग करते हुए कमरा नंबर ख्फ्9 में पहुंचा। जहां कमरे में टीवी चलने की आवाज आ रही थी। साथ ही पानी बाथरूम में पानी चल रहा था। शिवम ने कमरा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने रिशेपनिस्ट को इस कमरे के बारे में जानकारी के लिए कहा।

बाथरूम में थी बॉडी

रिशेपनिस्ट ने काउंटर से कमरे में फोन किया। किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके चलते शिवम ने काफी देर इंतजार करने के बाद दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। कमरा लॉक नहीं था। वह अंदर गया तो देखा कि टीवी चल रहा था, बैड पर कपड़े रखे हुए थे। वहीं बाथरूम का थोड़ा सा दरवाजा खुला था और उसमें पानी बह रहा था। बाथरूम में झांककर देखा तो उसमें एक महिला नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को दी। जहां होटल के ऑनर अभिषेकचंद जैन ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

सीन सनसनीखेज था

पुलिस ने कमरे में देखा तो महिला बाथरूम में पड़ी हुई थी। पानी बह रहा था। नग्न अवस्था में पड़ी इस महिला के शरीर पर कुछ कपड़ा डाला गया और फिर कमरे की छानबीन की गई। बाथरूम में जहां महिला पड़ी थी, वहां उसके पास एक स्टील की रोड पड़ी थी। हालत से लग रहा था कि महिला बाथरूम में गई थी। जहां उसके पीछे से सिर पर वार किया गया। इसके बाद वह उसे पीछे की ओर गिरा दिया गया और उसका गला दबा दिया गया। उसके पैर मुड़े हुए थे और उसकी नाक से खून निकल रहा था। यह खून सिर के पीछे तक पहुंच गया था।

खौफनाक था सीन

कमरे में टीवी के पास ही एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और पानी की बोतल रखी थी, जिनके ढक्कन खुले हुए थे। पास में अंगूर भी थे। वहीं बैड पर महिला के कपड़े रखे हुए थे। वॉश बेसन में टॉयलेट पेपर पड़ा हुआ था और नीचे का पाइप उखाड़कर बाहर की तरफ गेट के पीछे की साइड में फेंका हुआ था। पुलिस ने कमरे में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से जांच पड़ताल कराई। साथ ही डॉग स्क्वायड ने भी सूंघा। फिर शुरू हुई महिला की पहचान और कातिल की खोजबीन। होटल में एंट्री रजिस्टर को देखा गया। यह कमरा ख्म् तारीख को किदवई नगर लिसाड़ी गेट के रहने वाले कमरुद्दीन ने बुक कराया था।

महिला की पहचान

पुलिस ने जब रजिस्टर की छानबीन की तो उसमें महिला के साथ होने की कोई एंट्री नहीं थी। ना ही होटल में कोई गेस्ट एंट्री रजिस्टर बनाया हुआ था। कमरुद्दीन की आईडी के अनुसार पुलिस को उसके घर भेजा गया। साथ ही महिला के बारे में भी पूछताछ की गई। पता चला कि वह महिला भी किदवई नगर के पास हरि का पुल अहमद नगर की रहने वाली है और उसका नाम शबाना पत्नी नफीस है। शबाना के परिजनों को पता चला तो उसका पति नफीस, भाई नौशाद और देवर नसीम होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने जैसे ही शबाना की बॉडी देखी तो रोने लगे।

बच्चों के साथ गई थी

मृतक महिला के भाई नौशाद ने बताया कि शबाना का पति नफीस पुत्र शफीक कढ़ाई का काम करता है। इनके पांच बच्चे हैं। शनिवार को शबाना सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने दो बच्चों इमरान और उजैब को लेकर भगत सिंह मार्केट में कपड़े दिलाने गई थी। जहां उसका बच्चों से हाथ छूटा और वह अचानक में गायब हो गई। दोनों बच्चे किसी तरह अपने घर पहुंचे और अपनी मां के बारे में बताया। इसके बाद रात तक उसकी खोजबीन की गई। साथ ही पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई।

आखिर क्या हुआ था

परिजनों का कहना है कि महिला को कुछ सुंघाकर कमरुद्दीन अपने साथ लेकर गया। कमरुद्दीन गाड़ी चलाता है। उसने पहली पत्नी का कत्ल कर दिया था, दूसरी पत्नी को छोड़ दिया और तीसरी पत्नी को परेशान करता है। ऐसे में यह तो एकदम साफ है कि शबाना कमरुद्दीन के साथ होटल तक में पहुंच गई। जहां शनिवार को बारह बजकर पंद्रह मिनट से होटल में कमरुद्दीन की साथ रही। रात में कमरुद्दीन कब और कैसे कत्ल करके वहां से निकल गया यह किसी को पता नहीं चला। साथ इस कत्ल की वजह तब तक साफ नहीं होगी जब तक कातिल हाथ ना आ जाए। यह सवाल बना रहेगा आखिर क्या वजह थी कि शबाना का कत्ल कर दिया गया।